वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

​AMI News: पंजाब सरकार की बड़ी राहत; प्राइवेट अस्पतालों में 8 हजार में लगने वाला टीका अब आंगनवाड़ी केंद्रों में बिल्कुल मुफ्त

पंजाब सरकार की स्वास्थ्य क्रांति: आंगनवाड़ी केंद्रों में मुफ्त टीकाकरण अभियान शुरू

पठानकोट: पंजाब सरकार द्वारा राज्य के बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने और स्वास्थ्य स्तर को सुधारने के लिए एक बेहद सराहनीय और अनूठी मुहिम की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत अब जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में नवजात शिशुओं से लेकर 16 साल तक के बच्चों को पूरी तरह से मुफ्त पोलियो ड्रॉप्स और जरूरी वैक्सीन (टीके) लगाए जा रहे हैं।

​पठानकोट के एक स्थानीय क्षेत्र में चल रहे इस कैंप के दौरान ए.एम.आई की टीम ने ग्राउंड जीरो पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ए.एन.एम. (ANM) कार्यकर्ताएं पूरी निष्ठा और मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभाती नजर आईं, जहां वे छोटे बच्चों और नवजात शिशुओं को पोलियो की दवा पिलाने और वैक्सीन लगाने में जुटी हुई थीं।

हर शनिवार को लगेंगे मुफ्त कैंप

​वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों (सिस्टर जी) ने बताया कि पंजाब सरकार के आदेशानुसार यह कैंप हर शनिवार को स्थानीय आंगनवाड़ी केंद्रों में आयोजित किया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मुहिम के तहत दी जाने वाली सभी स्वास्थ्य सुविधाएं और टीके पूरी तरह से निःशुल्क (Free of Cost) हैं और इसके लिए जनता से कोई पैसा नहीं लिया जा रहा है।

निजी अस्पतालों के भारी-भरकम खर्च से मिलेगी राहत

​कैंप में दी जा रही वैक्सीनों के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि यहाँ बच्चों को:

    • बीसीजी (BCG)
    • ओपीवी (OPV – ओरल पोलियो वैक्सीन)
    • पेंटावैलेंट (Pentavalent Vaccine)
    • पीसीवी (PCV)
    • आईपीवी (IPV)
    • डीपीटी (DPT) * टीडी (TD – 10 और 16 साल के बच्चों के लिए) के टीके लगाए जा रहे हैं।

7,000 से 8,000 रुपये का खर्च अब बिल्कुल मुफ्त!

स्वास्थ्य कर्मियों के मुताबिक, यदि यही वैक्सीन (विशेषकर पहली डोज) कोई परिवार किसी प्राइवेट अस्पताल से लगवाता है, तो उसका खर्च लगभग 7,000 से 8,000 रुपये तक आता है। इसके अलावा 10 और 16 साल के बच्चों के लिए लगने वाले टीडी (टिटनेस और डिप्थीरिया) के टीके के लिए भी बाजार में 500 रुपये या उससे अधिक का खर्च आता है। पंजाब सरकार अब यह सारा इलाज और दवाइयां गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों को बिल्कुल मुफ्त मुहैया करा रही है।

जनता से अपील: इस मुहिम का उठाएं लाभ

​सरकार की इस कल्याणकारी योजना से न केवल बच्चों का भविष्य सुरक्षित होगा, बल्कि आम जनता को प्राइवेट अस्पतालों की लूट और भारी-भरकम खर्च से भी बड़ी राहत मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने सभी माता-पिता से अपील की है कि वे हर शनिवार अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र में पहुंचकर अपने बच्चों का समय पर टीकाकरण जरूर करवाएं।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!