वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

मोहल्ला गोपीपुर में वार्षिक भंडारे का श्रद्धापूर्वक आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मोहल्ला गोपीपुर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्षिक भंडारे का भव्य आयोजन बेहद श्रद्धा और धूमधाम के साथ किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय सेवक सोमराज द्वारा की गई।इस धार्मिक समागम में वार्ड नंबर 16 की माननीय पार्षद रेखा चौहान के पति और वरिष्ठ समाजसेवी धर्मपाल चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में पहुँचने पर मुख्य सेवक आकाश और पूरी प्रबंधकीय टीम द्वारा मुख्य अतिथि का फूलों के हार पहनाकर जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया।भंडारे की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन के साथ हुई, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इसके उपरांत प्रभु का भोग लगाकर अटूट लंगर (भंडारा) शुरू किया गया, जिसमें भारी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्य अतिथि धर्मपाल चौहान ने इस सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और मेल-मिलाप को बढ़ावा देते हैं।इस पावन अवसर पर व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में मुख्य सेवक आकाश, जतिन, बैनर, शौंगा, पुनीत, और मणि ने दिन-रात एक कर अपनी सेवाएं दीं। इसके अलावा मोहल्ले के अन्य गणमान्य लोग और भारी संख्या में मातृशक्ति व श्रद्धालु मौजूद रहे।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!