वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

मंडी: रिवालसर के पास निजी बस नाले में गिरी, 15 यात्री घायल

मंडी: रिवालसर-दुर्गापुर मार्ग पर निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, 15 यात्री घायल

तकनीकी खराबी के कारण नाले में लुढ़की बस; सरकाघाट से सुंदरनगर जा रही थी गाड़ी, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

रिवालसर (मंडी): रिवालसर-दुर्गापुर सड़क मार्ग के साथ लगते सेरला खाबू जंगल में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। यहाँ सवारियों से भरी एक निजी बस तकनीकी खराबी के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में लुढ़क गई। इस हादसे में बस में सवार 20 यात्रियों में से 15 लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

दोपहर ढाई बजे हुआ हादसा

​जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे यह निजी बस अपने निर्धारित रूट सरकाघाट से सुंदरनगर की ओर जा रही थी। जैसे ही बस सेरला खाबू गांव के पास जंगल वाले क्षेत्र में पहुँची, अचानक गाड़ी में कोई तकनीकी खराबी आ गई। चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे नाले में जा गिरी।

स्थानीय लोगों ने दिखाया हौसला, अस्पताल पहुँचाए घायल

​हादसे की आवाज सुनते ही आस-पास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से सभी घायलों को तुरंत बस से बाहर निकाला गया और नागरिक अस्पताल रिवालसर ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने सभी घायलों को त्वरित प्राथमिक उपचार (First Aid) मुहैया कराया। राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। एस.पी. मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हादसे के सभी तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

घायल यात्रियों की सूची:

​इस हादसे में घायल हुए 15 लोगों की पहचान निम्न रूप में हुई है:

  • जमणी निवासी: सरिता देवी (37) व उनका बेटा अनमोल (11)
  • खाहन निवासी: अमकु देवी (74) व कृष्णा देवी (24)
  • गंभर खड्ड निवासी: अनीता देवी (42) व समा देवी (40)
  • सेरला खाबू निवासी: हिमालयन (16) व सूजल शर्मा (18)
  • नेपाल निवासी: कमल राणा व मिलन थापा (41)
  • अन्य घायल: चंद्रमणि (51) निवासी भद्रवाड़, अमर सिंह (46) निवासी दूसरा खाबू, राकेश चंद्र (51) निवासी बल्द्वाड़ा, नेहा शर्मा (23) निवासी सरकाघाट, मनोज कुमारी (38) निवासी दून और खाम (40)।
Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!