वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पंजाब बीजेपी में बड़ा फेरबदल: केवल सिंह ढिल्लों बने नए प्रदेश अध्यक्ष, जाखड़ संभालेंगे चुनावी कमान

बड़ी खबर: पंजाब में बीजेपी का बड़ा दांव, केवल सिंह ढिल्लों बने नए प्रदेश अध्यक्ष

सुनील जाखड़ की जगह संभालेंगे कमान; 2027 चुनाव और सिख समुदाय में पकड़ मजबूत करने की रणनीति

पंजाब की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हाईकमान ने पंजाब संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब बीजेपी का नया प्रधान (प्रदेश अध्यक्ष) नियुक्त कर दिया है। दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उनके नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है।

कैप्टन के करीबी और बड़ा जाट सिख चेहरा

​पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेहद करीबी माने जाने वाले केवल सिंह ढिल्लों को आगे कर भाजपा ने पंजाब में एक मजबूत जाट सिख चेहरे पर दांव खेला है। राजनीतिक गलियारों में इस फैसले को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि बीजेपी लंबे समय से पंजाब के ग्रामीण इलाकों और सिख समुदाय के बीच अपनी पैठ बढ़ाने की कोशिशों में जुटी है।

जाखड़ को मिलेगी नई और बड़ी जिम्मेदारी

​मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ का 3 साल का कार्यकाल इस साल जुलाई में समाप्त हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक, जाखड़ को पद से हटाए जाने के पीछे कोई नाराजगी नहीं है, बल्कि पार्टी उन्हें राज्य में एक बड़ी भूमिका देने जा रही है। बताया जा रहा है कि सुनील जाखड़ साल 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के प्रचार अभियान (Campaign Committee) की कमान संभालेंगे और अहम भूमिका में बने रहेंगे।

तरुण चुघ की पैरवी लाई रंग

​सूत्रों के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ भी लंबे समय से दिल्ली दरबार में इस बात की पैरवी कर रहे थे कि पंजाब की कमान किसी मजबूत सिख नेता के हाथों में सौंपी जाए। पार्टी का मानना है कि ढिल्लों की नियुक्ति से न सिर्फ संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी, बल्कि सिख समुदाय में भी पार्टी का जनाधार मजबूत होगा।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!