पठानकोट में वोटर लिस्ट के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का शेड्यूल जारी, 25 जून से घर-घर जाएंगे बीएलओ

पठानकोट, 22 मई:भारत चुनाव आयोग के निर्देशों पर जिला पठानकोट में वोटर सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर डॉ. पल्लवी (IAS) ने इस संबंध में अहम जानकारी साझा की है।
डिप्टी कमिश्नर डॉ. पल्लवी ने बताया कि जिले के तीनों विधानसभा चुनाव क्षेत्रों—001 सुजानपुर, 002 भोआ (SC) और 003 पठानकोट—में तैनात सभी 568 बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) मतदाताओं का नया डेटा जुटाने के लिए 25 जून 2026 से 24 जुलाई 2026 तक अपने-अपने पोलिंग एरिया में घर-घर जाकर सर्वे करेंगे।

महत्वपूर्ण तारीखें और पूरा शेड्यूल
मतदाताओं की सुविधा और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के लिए चुनाव विभाग द्वारा निम्नलिखित शेड्यूल तय किया गया है:
- 25 जून से 24 जुलाई 2026: बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं के विवरण का सत्यापन और नए आंकड़े जुटाना।
- 24 जुलाई 2026 के बाद: पोलिंग स्टेशनों का युक्तिकरण (Rationalization) किया जाएगा।
- 31 जुलाई 2026: प्रारंभिक वोटर सूची (Draft Electoral Roll) का प्रकाशन।
- 31 अगस्त 2026 तक: दावों, आपत्तियों और सुधार के लिए फॉर्म नंबर 6, 7 और 8 स्वीकार किए जाएंगे।
- 28 सितंबर 2026 तक: चुनाव पंजीकरण अधिकारियों (EROs) द्वारा प्राप्त दावों और आपत्तियों का निपटारा।
- 01 अक्टूबर 2026: अंतिम वोटर सूची (Final Electoral Roll) का प्रकाशन।
आपत्तियों और सुधार के लिए फॉर्म 6, 7 और 8 का करें उपयोग
डॉ. पल्लवी ने बताया कि 31 जुलाई को प्रारंभिक वोटर सूची जारी होने के बाद आम जनता 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकती है या विवरण में सुधार करवा सकती है। इसके लिए निर्धारित फॉर्म इस प्रकार हैं:
-
- फॉर्म नंबर 6: नया वोट बनवाने के लिए।
- फॉर्म नंबर 7: वोटर लिस्ट से नाम कटवाने या आपत्ति दर्ज करने के लिए।
- Form नंबर 8: नाम, पता या अन्य विवरण में सुधार (Correction) के लिए।
अपील का अधिकार: > चुनाव पंजीकरण अधिकारियों (EROs) के फैसलों के खिलाफ मतदाता डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी और मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO), पंजाब, चंडीगढ़ के पास अपील भी दायर कर सकते हैं।

मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी
जिला चुनाव कार्यालय, पठानकोट ने आम जनता की सहायता के लिए वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी किया है। इस विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी या शिकायत के लिए नागरिक इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।








