वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बकाया मजदूरी मांगना पड़ा भारी, ठेकेदार ने साथियों संग युवक को बंधक बनाकर पीटा; वीडियो वायरल

बकाया मजदूरी मांगना पड़ा भारी: ठेकेदार ने युवक को बंधक बनाकर पीटा, वीडियो वायरल

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में गुंडागर्दी और इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक को अपनी ही मेहनत की कमाई मांगना महंगा पड़ गया। महज 6300 रुपए के बकाया पैसे मांगने पर एक ठेकेदार ने न केवल युवक की बेरहमी से पिटाई की, बल्कि उसे बंधक बनाकर टॉर्चर किया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

​पीड़ित अभिषेक कुमार, निवासी गांव तरेड (डाकघर चांदपुर, तहसील सदर), ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने एक स्थानीय ठेकेदार के पास मजदूरी का काम किया था। अभिषेक के मुताबिक, उसकी करीब 6300 रुपए की मजदूरी बकाया थी। सोमवार को जब वह आईटीआई चौक पर ठेकेदार से मिला और अपने पैसे मांगे, तो ठेकेदार भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा।

बंधक बनाकर की गई दरिंदगी

​आरोप है कि पैसे देने के बजाय ठेकेदार ने फोन कर अपने दो अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। तीनों ने मिलकर पहले सरेआम आईटीआई चौक पर अभिषेक के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी उसे जबरन खींचते हुए एक कमरे में ले गए। पीड़ित का आरोप है कि कमरे में उसे बंधक बना लिया गया और तीनों ने मिलकर उसे बुरी तरह पीटा।

वीडियो बनाकर किया वायरल, दी जान से मारने की धमकी

​आरोपियों की बर्बरता यहीं नहीं रुकी; उन्होंने इस पूरी मारपीट का वीडियो भी बनाया। बाद में अपनी दहशत फैलाने के उद्देश्य से इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। आरोपियों ने अभिषेक को पुलिस के पास न जाने की चेतावनी देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस की कार्रवाई

​घटना से डरे-सहमे पीड़ित ने थाना सदर बिलासपुर पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

​”सदर थाने में मारपीट, बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने वायरल वीडियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

संदीप धवल, एसपी बिलासपुर

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!