वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

खाकी के नाम पर धोखा: शादी का वादा कर 2 साल तक किया दुष्कर्म, अब मुकरा फौजी

शादी का झांसा देकर फौजी ने युवती से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

अंब (ऊना):हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के तहत थाना अंब में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बहन की सहेली के जरिए हुई थी जान-पहचान

​जानकारी के अनुसार, अंब क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने पंजाब के तलवाड़ा निवासी एक फौजी युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी की बहन की सहेली है। इसी माध्यम से दोनों के बीच जान-पहचान हुई थी, जो बाद में दोस्ती में बदल गई।

दो साल तक किया यौन शोषण

​पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक पिछले करीब दो वर्षों से उसे शादी का झांसा देता रहा और लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती का कहना है कि आरोपी ने उसे भरोसा दिलाया था कि वह उससे शादी करेगा, लेकिन अब वह अपनी बात से मुकर गया है और शादी करने से साफ मना कर रहा है।

क्या कहती है पुलिस?

​धोखाधड़ी और शोषण का शिकार होने के बाद पीड़िता ने थाना अंब पहुंचकर आरोपी के खिलाफ न्याय की गुहार लगाई। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया:

​”पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।”

 

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!