वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

धर्मशाला के निजी होटल में मुंबई के पर्यटक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

धर्मशाला के निजी होटल में मुंबई के पर्यटक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के पर्यटन नगरी धर्मशाला के एक निजी होटल में ठहरने आए मुंबई के एक पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान हरीश चंद्र लक्ष्मी नारायण (66), निवासी नवी मुंबई के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।

भोजन के बाद सोने गए थे, सुबह नहीं खुले किवाड़

​जानकारी के अनुसार, हरीश चंद्र एक निजी ट्रैवल ग्रुप के साथ 7 मई को धर्मशाला पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि 8 मई की रात को उन्होंने अपने साथियों के साथ सामान्य रूप से भोजन किया और अपने कमरे में सोने चले गए। अगली सुबह जब काफी देर तक उनके कमरे से कोई हलचल नहीं हुई और न ही कोई प्रतिक्रिया मिली, तो होटल स्टाफ को अनहोनी का संदेह हुआ।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम चुकी थीं सांसें

​होटल प्रबंधन द्वारा जब कमरे का दरवाजा खोला गया, तो हरीश चंद्र अपने बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। उन्हें तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने नहीं जताया कोई संदेह

​घटना की सूचना मिलते ही धर्मशाला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और मृतक के परिजनों को सूचित किया। रविवार को जोनल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने इस घटना में किसी भी प्रकार की साजिश या फाउल प्ले (संदेश) की आशंका व्यक्त नहीं की है।

पुलिस की कार्रवाई

​”पुलिस ने बीएनएसएस (BNSS) की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि प्राथमिक दृष्टि में यह प्राकृतिक मौत का मामला लग रहा है, लेकिन मृत्यु के सटीक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।”

स्थानीय पुलिस प्रशासन

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!