वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

जालंधर में सनसनी: BSF हेडक्वार्टर के बाहर एक्टिवा में जोरदार धमाका, संदिग्ध बाइक सवारों की तलाश

जालंधर: BSF हेडक्वार्टर के बाहर एक्टिवा में जोरदार धमाका, संदिग्ध बाइक और ‘पावर बैंक’ जैसे डिवाइस ने उलझाई जांच की गुत्थी

जालंधर : जालंधर के बी.एस.एफ. चौक स्थित बी.एस.एफ. पंजाब फ्रंटियर हेडक्वार्टर के बाहर मंगलवार रात करीब 8:15 बजे एक एक्टिवा में हुए भीषण धमाके ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी। धमाका इतना जोरदार था कि एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए और उसमें भीषण आग लग गई। घटना के बाद पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।

CCTV में दिखी संदिग्ध बाइक, पिता का बड़ा दावा

​पुलिस की प्राथमिक जांच में घटना से ठीक पहले की एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें एक संदिग्ध बाइक दिखाई दे रही है। फुटेज के अनुसार, धमाके से चंद सेकंड पहले एक बाइक एक्टिवा के पास रुकी और फिर वहां से निकल गई। बाइक पर दो युवक सवार थे।

​मामले में नया मोड़ तब आया जब डिलीवरी बॉय गुरप्रीत के पिता कश्मीरा लाल ने चौंकाने वाला दावा किया। उन्होंने बताया कि गुरप्रीत ने उन्हें फोन पर जानकारी दी कि जब वह अपनी एक्टिवा की ओर लौट रहा था, तभी एक बाइक रुकी और उस पर सवार दो युवकों में से एक ने उतरकर उसकी एक्टिवा पर कुछ रखा, जिसके तुरंत बाद ब्लास्ट हो गया।

पावर बैंक जैसे डिवाइस बरामद

​सूत्रों के अनुसार, फॉरेंसिक टीम को मौके से दो डिवाइस मिले हैं, जो दिखने में ‘पावर बैंक’ जैसे लग रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है कि ये विस्फोटक थे या कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स साक्ष्यों को कब्जे में लेकर जांच कर रहे हैं।

हेलमेट न होने के कारण बाहर खड़ी की थी एक्टिवा

​जांच में सामने आया है कि गढ़ा का रहने वाला गुरप्रीत पिछले 3 महीनों से बी.एस.एफ. हेडक्वार्टर में पार्सल डिलीवरी का काम कर रहा है। मंगलवार शाम जब वह पार्सल देने पहुंचा, तो उसने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सुरक्षा नियमों के चलते बी.एस.एफ. जवानों ने उसे बिना हेलमेट अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। इस कारण उसने अपनी एक्टिवा गेट से कुछ दूरी पर बाहर ही खड़ी कर दी और पैदल अंदर चला गया।

मुख्य बिंदु:

    • धमाका: रात 8:15 बजे, बी.एस.एफ. चौक के पास।
    • घायल: डिलीवरी बॉय गुरप्रीत को आई मामूली चोटें।
    • जांच: पुलिस कमिश्नर (CP) ने बताया कि गुरप्रीत और उसके साथी से पूछताछ जारी है और वे सहयोग कर रहे हैं।
    • सुरक्षा: पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और सुरक्षा एजेंसियां ‘आतंकी साजिश’ सहित सभी एंगल से जांच कर रही हैं।

“हम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। संदिग्ध बाइक और युवकों की पहचान की कोशिश की जा रही है।” – पुलिस प्रशासन।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!