वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सुंदरनगर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन अलग-अलग मामलों में केस दर्ज

सुंदरनगर में अवैध शराब पर पुलिस का डंडा; तीन मामले दर्ज, पुलिस टीम से उलझने पर परिवार पर भी केस

सुंदरनगर (मंडी): उपमंडल सुंदरनगर के तहत पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दी। पुलिस ने थाना सुंदरनगर, बीएसएल कॉलोनी और धनोटू थाना के अंतर्गत तीन अलग-अलग मामले दर्ज कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। इस दौरान एक मामले में पुलिस कार्यवाही में बाधा डालने और गवाह को धमकाने का भी मामला सामने आया है।

कन्फैक्शनरी और परचून की दुकान पर छापेमारी

​जानकारी के अनुसार, थाना सुंदरनगर की टीम जब भवाना क्षेत्र में गश्त पर थी, तो उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक कन्फैक्शनरी की दुकान में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुकान पर छापा मारा और वहां से 6 बोतल देसी शराब बरामद की। आरोपी दुकानदार प्रकाश चंद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

​वहीं, दूसरे मामले में बीएसएल थाना के तहत निहरी पुलिस चौकी की टीम ने गांव बांधली में गश्त के दौरान खूब राम की परचून की दुकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान दुकान से 7 बोतल देसी शराब बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस टीम से उलझा आरोपी परिवार, गवाह को दी जान से मारने की धमकी

​तीसरा और सबसे गंभीर मामला धनोटू पुलिस थाना के अंतर्गत हलेल में सामने आया। यहां पुलिस ने एक चिकन कॉर्नर के बाहर खड़ी स्कूटी की तलाशी ली, जिसमें से 2.5 लीटर अवैध शराब बरामद हुई।

​जब पुलिस आरोपी स्कूटी मालिक के खिलाफ कार्यवाही करने लगी, तो आरोपी, उसकी पत्नी और बेटे ने पुलिस दल पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने मौके पर मौजूद सरकारी गवाह को सरेआम जान से मारने की धमकी दे डाली ताकि वह गवाही न दे सके। पुलिस ने अवैध शराब बरामद करने के साथ-साथ सरकारी कार्य में बाधा डालने और धमकाने की धाराओं के तहत भी प्राथमिकी दर्ज की है।

“अवैध शराब को लेकर तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस किसी भी सूरत में नशे के कारोबार को बर्दाश्त नहीं करेगी। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।”

विनोद कुमार, एसपी मंडी

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!