Montessori Cambridge School में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, बच्चों ने खेल उत्सव में दिखाया उत्साह
बाल दिवस के मौके पर Montessori Cambridge School में खास खेल उत्सव करवाया गया। इस दौरान स्कूल के छोटे बच्चों से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बच्चों के लिए कई तरह की मजेदार रेस करवाई गईं।
नन्हे बच्चों ने खरगोश और गाजर दौड़, गेंद और बाल्टी दौड़, गुब्बारा दौड़ और नींबू चम्मच दौड़ में हिस्सा लिया। वहीं बड़े बच्चों के लिए 50 और 100 मीटर दौड़ और शटल रेस करवाई गई। खेलों के दौरान बच्चों में खूब जोश देखने को मिला। कोई रेस जीतने के लिए दौड़ रहा था तो कोई अपने दोस्तों का हौसला बढ़ा रहा था। पूरा स्कूल खेलों में और बच्चों की खुशियों से भरा नजर आया।
इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन विनोद महाजन, वाइस चेयरमैन आकाश महाजन और डायरेक्टर प्रिंसिपल रशिमा लुआलिया भी मौजूद रहे।
उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी बच्चों के लिए बहुत जरूरी है। इस तरह स्कूल में बाल दिवस का यह कार्यक्रम बच्चों के लिए खूब मस्ती और खुशियों भरा रहा।











