वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

प्रतिदिन योग करने से व्यक्ति तंदुरुस्त रहने के साथ बीमारियों से भी रहता है कोसों दूर

प्रतिदिन योग करने से व्यक्ति तंदुरुस्त रहने के साथ बीमारियों से भी रहता है कोसों दूर

पठानकोट: किलकारी बाग़ वेलफेयर कमेटी की ओर से मंदिर प्रांगण में एक दिवसीय योग और ओ३म् महाजन की देखरेख में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

​इस अवसर पर प्रधान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पदधिकारी अंजू महाजन, नैंसी, अनु, मोनिका, विशाल, ललिता, कनिका, योग मंडली की साथ का स्वागत एवं सम्मानित करते कमेटी के अध्यक्ष संदीप महाजन ने कहा कि, योग मंडली को शॉल भेंट करके सम्मानित किया गया।

​संदीप महाजन ने बताया कि, योग आज के समय में तनावपूर्ण जीवनशैली के लिए वरदान है। यह हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह नियमित रूप से योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं।

​योग मंडली की प्रमुख अंजू महाजन ने बताया कि योग एक प्राचीन भारतीय विद्या है। इसके नियमित अभ्यास से व्यक्ति तंदुरुस्त रहने के साथ बीमारियों से भी कोसों दूर रहता है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, हम सभी को प्रतिदिन योग करना चाहिए और अपने बच्चों को भी योग करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

​कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में संदीप महाजन, अंजू महाजन, नैंसी, अनु, मोनिका, विशाल, ललिता, कनिका, केंद्रीय रिटायर्ड शर्मा, अनिल महाजन, रामनंदन, योग गुरु गोकुल पंडित, कपिल पंडित सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!