वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

दुबई एयर शो में शहीद हुए पायलट नमन स्याल की पत्नी भी वायुसेना में अफ़सर

दुबई एयर शो में शहीद हुए पायलट नमन स्याल की पत्नी भी वायुसेना में अफ़सर

धर्मशाला: दुबई एयर शो (Dubai Air Show) के दौरान एक दर्दनाक हादसे में शहीद हुए भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के जांबाज पायलट, स्क्वाड्रन लीडर नमन स्याल (Naman Sial) को लेकर एक भावुक कर देने वाली जानकारी सामने आई है। नमन स्याल की पत्नी भी भारतीय वायुसेना में अफ़सर हैं।

​शहीद पायलट नमन स्याल की पत्नी का नाम अफसान (Afsan) है और वह खुद एयर फ़ोर्स में अपनी सेवाएं दे रही हैं। यह जोड़ा देश सेवा के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है।

​बताया जा रहा है कि शहीद नमन स्याल के पिता भी भारतीय सेना (Indian Army) में अपनी ड्यूटी निभा चुके हैं। इस तरह, उनका पूरा परिवार देश की सेवा की गौरवशाली परंपरा से जुड़ा रहा है। शहीद पायलट नमन स्याल का संबंध हिमाचल प्रदेश से था।

​पायलट नमन स्याल के शहीद होने की ख़बर से पूरे देश में शोक की लहर है। दुबई में हुए इस एयर शो में भारतीय वायुसेना का एक उन्नत हल्का लड़ाकू विमान (Light Combat Aircraft – LCA) ‘तेजस’ भी हिस्सा ले रहा था।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!