चंबा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: मां-बेटा 6 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार, ₹5 लाख नकद जब्त!

चंबा: जिला चंबा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। सुल्तानपुर मोहल्ला स्थित एक गांव पर की गई छापेमारी में पुलिस ने एक मां-बेटा को 6 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।

छापेमारी और बरामदगी
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिंता महाजन और उनका बेटा आर्यन महाजन नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री में शामिल हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उनके घर पर दबिश दी।
तलाशी के दौरान, 6 ग्राम चिट्टे के अलावा, पुलिस ने ₹5 लाख नकद, 12 मोबाइल फोन, QR कोड प्रयुक्त पेपर फाइल, और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया।

एक अन्य स्थानीय निवासी ने बताया कि ये पुड़िया बनाकर बेचते थे और ये पुड़ियां ₹1000 तक में बेची जाती थीं।
पुलिस हिरासत और आगे की जांच
एसपी चंबा हितेश लकरपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।
पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।
पुलिस टीम अभी भी आरोपियों के घर की तलाशी जारी रखे हुए है, और संभावना है कि और भी नशीले पदार्थ और अवैध सामान बरामद हो सकता है।
जनता से सहयोग की अपील
एएसपी ने लोगों से अपील की है कि वे नशे के कारोबार से जुड़े व्यक्तियों की जानकारी बेझिझक पुलिस के साथ साझा करें।
उन्होंने कहा कि जिला चंबा को नशामुक्त बनाने में पुलिस के साथ जनता का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुल्तानपुर को चिट्टे का गढ़ माना जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने सभी से अनुरोध किया है कि चिट्टा तस्करों की जानकारी स्थानीय युवा समूह को दें, ताकि उन्हें पकड़ा जा सके।








