पठानकोट में उद्योगपतियों और व्यापारियों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरदार परगट सिंह, समस्याएं सुन कर दिए उचित कदम उठाने का आश्वासन
पठानकोट पहुंचने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरदार परगट सिंह ने स्थानीय व्यापारियों और उद्योगपतियों के साथ एक महत्वपूर्ण मुलाकात की, जिसके दौरान उन्होंने उद्यमियों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनकी मांगों से अवगत हुए। बैठक के दौरान उद्योगपतियों ने अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए कहा कि पठानकोट में इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और पंजाब सरकार की ओर से अभी तक कोई विशेष और ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं, जिसके कारण यहां के उद्योगपतियों को मजबूरी में अपनी इंडस्ट्री हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में लगानी पड़ रही है क्योंकि वहां सरकारों की तरफ से आकर्षक सब्सिडी और विभिन्न प्रकार की अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।
उद्योगपतियों ने मांग की कि पठानकोट में भी नए उद्योग स्थापित करने के लिए एक विशेष पैकेज, सब्सिडी और अन्य रियायतें दी जाएं ताकि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हो सकें।
वहीं दूसरी ओर, व्यापारियों ने भी अपनी समस्याएं और मांगें प्रमुखता से रखते हुए कहा कि छोटे दुकानदार और व्यापारी शहर की आर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं, इसलिए उनके कारोबार को गति देने और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए ताकि अधिक से अधिक रोजगार के मौके पैदा हो सकें। सरदार परगट सिंह ने सभी की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद आश्वासन दिया कि व्यापारियों और उद्योगपतियों की इन जायज मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा और पठानकोट में व्यापार तथा उद्योग के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे ताकि इस क्षेत्र का आर्थिक विकास तेजी से हो सके।










