वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट में गोपाष्टमी पर सड़कों की बदहाली और बेसहारा पशुओं की समस्या

पठानकोट में गोपाष्टमी पर सड़कों की बदहाली और बेसहारा पशुओं की समस्या

​एक तरफ देश भर में आज धूमधाम से गोपाष्टमी मनाई जा रही है और गौमाता की पूजा हो रही है, तो दूसरी तरफ पठानकोट के मुख्य पटेल चौक और सैली रोड की यह तस्वीरें सिस्टम के दावों की पोल खोल रही हैं. देखिए कैसे बीच सड़क पर बेसहारा गौवंश आपस में भिड़ रहे हैं. इनके वजह से ना केवल सिर्फ लंबा जाम कई बार लगता है, बल्कि आए दिन राहगीर ठोकर खाकर गिर रहे हैं और खुद ये बेज़ुबान भी गाड़ियों की टक्कर से घायल होकर सड़क किनारे तड़पने को मजबूर रहते हैं.

​यह समस्या आज की नहीं है, बल्कि लंबे समय से बनी हुई है. बड़ा सवाल यह है कि आखिर संबंधित विभाग और प्रशासन नींद में कब जागेगा और क्या गौ सेवा सिर्फ तस्वीरों और त्योहारों तक ही सीमित है या फिर इस पर कोई कार्यवाही भी की जाएगी?

कब तक ये बेज़ुबान हमें ऐसे ही सड़कों पर दिखाई देंगे या इनकी वजह से ठोकर लोग खाएंगे या इनको ठोकर लगेगी? आज की यह रिपोर्ट पठानकोट से प्रेरणा शर्मा की ओर से. आपकी राय जरूर हमारे कमेंट्स में बताइएगा, धन्यवाद.

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!