वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

धीरे वाले पुल के पास जर्जर सड़क और टूटे बैरियर से बढ़ी मुश्किलें, संबंधित विभाग सोया कुंभकर्णी नींद में

धीरे वाले पुल के पास जर्जर सड़क और टूटे बैरियर से बढ़ी मुश्किलें, संबंधित विभाग सोया कुंभकर्णी नींद में

​धीरे वाले पुल के पास सड़क के हालात बेहद जर्जर हो चुके हैं और कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे बारिश के दिनों में और सामान्य दिनों में भी इस मार्ग से आना-जाना बेहद मुश्किल हो गया है।

हालात यह हैं कि सामान्य दिनों में भी इस रास्ते से एक साथ दो गाड़ियों का निकलना कठिन है क्योंकि सड़क इतनी चौड़ी नहीं है कि दो वाहन एक साथ आसानी से पार हो सकें। इसके अलावा, पुल के दोनों तरफ लगे सुरक्षा बैरियर भी पूरी तरह से टूटे हुए हैं, जिसकी पुष्टि मौके के विजुअल से भी होती है। हैरानी की बात यह है कि इस गंभीर स्थिति के बावजूद स्थानीय लोगों ने गड्ढों और बदतर हालात से परेशान होकर खुद ही वहां डस्टबीन रख दिया है, ताकि आने-जाने वाले लोग हादसों से बच सकें।

गड्ढों और बदहाली के कारण स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद संबंधित विभाग पूरी तरह से सोया हुआ नजर आ रहा है और इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि इस जर्जर सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके और किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!