सिटी सेंटर मॉल में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पठानकोट
पठानकोट:हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पठानकोट के सिटी सेंटर मॉल में स्वतंत्रता दिवस का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस खास मौके पर मॉल परिसर में विधिवत ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिटी सेंटर मॉल के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास महाजन, जतिन महाजन और अभिनव महाजन मौजूद रहे।
इसके साथ ही व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपेंद्र अरोड़ा, नरेश अरोड़ा, प्रिंस अरोड़ा, एल. आर. सोडी और रजनीश महाजन ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान व्यापार मंडल के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन किया।











